
एटा– थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, एक अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को एक अवैध तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त का नाम व पता
- कप्तान पुत्र लालाराम नि0 नगला रनुआ थाना कोतवाली देहात जिला एटा।
बरामदगी
- एक तमन्चा 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तार करने वाले कर्मचारी गण
- उ0नि0 श्री साहब सिंह
- का0 योगेन्द्र सिंह
- का0 वीरेन्द्र कसाना
- का0 सतीशचन्द।