-खाद्यान्न की तोल कराने पर अड़े राशन डीलर, बैरंग लौटी खाद्यान्न लेकर आई गाड़ी

डोर स्टेप डिलीवरी की योजना नहीं चढ़ रही परवान

-राशन डीलरों को बिना तुले राशन लेने पर किया जा रहा मजबूर

-खाद्यान्न की तोल कराने पर अड़े राशन डीलर, बैरंग लौटी खाद्यान्न लेकर आई गाड़ी

जहांगीराबाद। शासन द्वारा लागू की गई सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी योजना परवान चढ़ती नहीं दिख रही है। राशन डीलरों के यहां माल लेकर जा रही गाड़ी बिना तोल कराये ही माल उतारने के लिए पहुंच रही है। बुधवार को क्षेत्र के गांव जलीलपुर में एक राशन डीलर के यहां जब डोर स्टेप डिलीवरी के लिए गाड़ी पहुंची तो उसने खाद्यान्न की तोल कराये बिना माल उतरवाने से मना कर दिया। मौके पर पहुंचे अन्य राशन डीलरों ने भी माल लेकर आई गाड़ी के ड्राइवर से खाद्यान्न की तोल की पर्ची दिखाने के लिए कहा तो उसके पास तोल की पर्ची ही नहीं मिली। राशन डीलरों का आरोप है कि डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से ठेकेदार उनका शोषण कर रहा है। प्रत्येक डोर स्टेप डिलीवरी पर उन्हें राशन की कम मात्रा प्राप्त होती है। एक राशन डीलर ने बताया कि शासनादेश में स्पष्ट है कि ठेकेदार राशन डीलर को पूरा माल पहुंचाएगा उसके बावजूद भी ठेकेदार मनमानी करते हुए राशन डीलरों का शोषण कर रहा है। राशन डीलरों द्वारा तोल न कराये जाने की स्थिति में माल नहीं उतरवाया गया जिसके बाद राशन लेकर आई गाड़ी बैरंग ही वापस लौट गई।
वहीं इस मामले में पूर्ति निरीक्षक अनूपशहर मीनाक्षी सिंह ने इस मामले की जानकारी होने से ही इंकार कर दिया है। वहीं डोर स्टेप डिलीवरी का कार्य देख रहे ठेकेदार अतुल से बात करने पर उन्होंने कहा कि खाद्यान्न लेकर आई गाड़ी को कोटेदार किसी नजदीकी कांटे पर खड़ी करवा सकते हैं और वहीं से अपने वाहनों में माल लदवाकर और उनकी तोल करवाकर खाद्यान्न ले जा सकते हैं। हालांकि इस पर होने वाले व्यय के बारे में उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। राशन डीलरों ने ठेकेदार की इस मनमानी के विरोध में डीएम कार्यलय पर धरना देने की चेतावनी दी है।


शिकारपुर में 3 कुंतल राशन कम पहुंचने पर हो चुका है हंगामा

शिकारपुर क्षेत्र में एक राशन डीलर के यहां ऐसे ही मामले में लगभग 3 कुंतल राशन की कमी पाई गई थी। राशन डीलरों ने इसके सम्बन्ध में पूर्व राज्य मंत्री व शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा को भी ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की गुहार लगाई थी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks