06 जुआरी नगदी तथा ताश के पत्तों सहित गिरफ्तार।

एटा ~ थाना जसरथपुर पुलिस को मिली सफलता, 06 जुआरी नगदी तथा ताश के पत्तों सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राजकुमार के नेतृत्व में जुआरियों/सटोरियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जसऱथपुर पुलिस द्वारा 06 अभियुक्तों को दिनांक 19.07.2022 को समय 17:18 बजे मुखबिर की सूचना पर जुआ खेलते हुए 1350 रुपए व 52 ताश के पत्तों सहित गिरफ्तार कर मुअस०– 79/2022 धारा 13 जी एक्ट (जुआ अधिनियम) पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है |

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम-पता
1. अमित पुत्र गिरन्द सिंह ग्रांम गैंसिंहपुर थाना जसरथपुर जनपद एटा
2- अखलेश पुत्र महेश चन्द्र, ग्रांम गैंसिंहपुर थाना जसरथपुर जनपद एटा
3- चांद मिया पुत्र जफी खां, ग्रांम गैंसिंहपुर थाना जसरथपुर जनपद एटा
4. मुवारक खां पुत्र हब्बन खाँ,ग्रांम गैंसिंहपुर थाना जसरथपुर जनपद एटा
5. राजकुमार पुत्र वीरसहाय, ग्रांम गैंसिंहपुर थाना जसरथपुर जनपद एटा
6. अकिंत पुत्र सतीश निवासी ग्रांम गैंसिंहपुर थाना जसरथपुर जनपद एटा

बरामदगी का विवरण
1350 रुपए व 52 अदद ताश पत्ता

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
1. उ0नि0 श्री जयवीर सिंह
2. हे0का0 अहिवरन सिंह
3. का0 महेन्द्र सिंह
4. का0 संजीव कुमार।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks