राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने लेखाधिकारी (बेसिक) व वित्त को सौपा ज्ञापन,

एटा

एटा में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने लेखाधिकारी (बेसिक) व वित्त को सौपा ज्ञापन,

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने जिले में फोम 16 एवं 26 एoएसo की शिक्षकों की समस्याओ को लेकर वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ और जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार पराशर के नेतृत्व में लेखाधिकारी बेसिक जिला एटा को सौंपा ज्ञापन,

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के संयुक्त मंत्री विवेक भारद्वाज व जिला तहसील प्रभारी अरुण चतुर्वेदी ने जिला वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक से समस्याओं को अवगत कराते हुए की वार्ता,

शिक्षकों ने पूर्व में भी समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया लेकिन अभी तक कोई निराकरण नही निकाला गया, इसको लेकर नाराज दिखे शिक्षक संघठन के पदाधिकारी,

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने अधिकारियों को 1 सप्ताह की चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 1 सप्ताह के भीतर शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण नही हुआ और फॉर्म 16 और 26S में संशोधन नहीं कराया गया तो राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ संघठनात्मक कार्रवाई करने को बाध्य होगा,

वही राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला प्रचार मंत्री अर्पित उपाध्याय ने पत्रकारों को बताया कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक जिला एटा के समक्ष संघठन द्वारा कई शिक्षकों के फोम 16 व आयकर आगणन प्रस्तुत कर साक्ष्यों सहित विभाग की त्रुटियों से अवगत कराया गया लेकिन उनकी अभी तक कोई सुनवाई नही की गई है, वही संगठन ने चेतावनी देते हुए 1 सप्ताह का समय दिया गया है,

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ एवं जिला कार्यकारी अध्यक्ष राज कुमार पाराशर ने वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक को अवगत कराकर फॉर्म 16 में मानक कटौती एवं धारा 80 C के तहत कटौती के अलावा अन्य किसी भी प्रकार की कोई कटौती नहीं दर्शाई गई, जबकि शिक्षकों द्वारा पूर्व में ही विभाग को उपलब्ध कराए गए आयकर आगणन प्रपत्र में संबंधित कटौतियों स्पष्ट था, इसके बावजूद शिक्षकों को परेशान करने के उद्देश्य से जानबूझकर ऐसा किया जा रहा है जिसका शिक्षक संगठन हमेशा विरोध करता रहेगा,

वही इस अवसर पर ज्ञापन सौंपने वाले राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ संगठन के पदाधिकारी जिला मंत्री आशू कुमार शर्मा,जिला मंत्री संजय सिंह,निधौली कला ब्लॉक अध्यक्ष जीतन शर्मा,जिले के शिक्षक हितैषी और तेज तर्रार जिला प्रचार मंत्री अर्पित उपाध्याय,आदर्श कुमार, मुन्नालाल,गौतम कुमार, विष्णु दयाल सहित सैकडों शिक्षक शिक्षकाएँ उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks