नेपोटिज्म पर बोलीं अभिनेत्री शिल्पा शिंदे- मैं उस फेज से गुजर चुकी हूं

 

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर बहुत सी बातें हो रही है. अब नेपोटिज्म पर बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे ने भी अपनी प्रतिक्रिया दे दी है. बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे ने कहा नेपोटिज्म हर फील्ड में है और भेदभाव तो हर जगह होता ही है, जिसे मैं खुद सीरियल भाबीजी घर पर हैं के वक्त झेल चुकी हूं.

शिल्पा शिंदे ने कहा, “नेपोटिज्म की बात करें तो वो किसी एक फील्ड में नहीं बल्कि हर जगह है. अब एक्टर का बेटा एक्टर ही बनेगा, डॉक्टर का बेटा डॉक्टर ही बनेगा ना, किस नेपोटिज्म की बात कर रहें है लोग मुझे समझ नहीं आता. हां लेकिन भेदभाव तो है ही और इसे मैं खुद फेस भी कर चुकी हूं.”

आगे शिल्पा ने बताया, “मैं तो एक बेस्ट एक्जाम्पल हूं, मुझे कहा जाता था इसके साथ काम मत करो. ग्रुप में काम चलता था, मैं इन सब चीजों को फेस कर चुकी हूं, चैनल और प्रोडक्शन हाउस ने मुझे बैन किया, मेरे साथ यही हुआ. मुझे 20-20 नोटिस आते थे कि तुम्हारी वजह से हमारा नुकसान हुआ है तुम पैसे दो, मैं भी बहुत परेशान थी भाबीजी घर पर हैं के वक्त जो भी हुआ मेरे साथ उससे.”

शिल्पा ने ये भी बताया कि उस समय उनका हाल कितना बुरा था. वो बोलीं, “इस दौरान मैंने सर दर्द की गोली 3-4 बार खाई थी और मैं 9 घंटे बस सो ही रही थी, मैं अपने घर पर छुपकर बैठी रहती थी. भाबीजी की प्रोड्यूसर ने बहुत तमाशा किया था और मैं बहुत परेशान हो चुकी थी, लेकिन कोई भी इसको नहीं समझ सकता.”

इंसान के जाने पर लोग दिखाते हैं सहानुभूति

शिल्पा का कहना है कि नेपोटिज्म हर एक फील्ड में है और वैसे भी जबतक इंसान जिंदा है तबतक कोई केयर नहीं करता, जब वो चला जाता है तब सब सहानुभूति दिखाने आते हैं. इंडस्ट्री की रियलिटी की बात करते हुए शिल्पा ने बताया “भेदभाव की बात करें तो फिल्म छोड़ो, टीवी के सीनियर एक्टर्स भी जूनियर्स पर सेनिओरिटी झाड़ते हैं.”

वैसे आपको बता दें कि विकास गुप्ता ने हाल ही में एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें उन्होंने डिप्रेशन में होने बात कही थी. उस वीडियो में विकास ने कुछ लोगों का नाम लिया था, जिसमें एक नाम शिल्पा शिंदे का भी था. इसपर जब हमने शिल्पा से पूछा तो उन्होंने कुछ कहने से इनकार कर दिया

फिलहाल शिल्पा शिंदे लॉकडाउन में अपनी मां के साथ समय बिता रही हैं. हाल ही में उनकी मां का घर पर ही एक्सीडेंट हो गया था जिसमें उन्हें बहुत चोट आई थी. इसलिए शिल्पा अपनी मां का पूरा पूरा ख्याल रख रही हैं.

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks