
आय कम देने पर 24 परिचालकों का कटा वेतन
एटा: रोडवेज बस में निर्धारित लोड फैक्टर हासिल न कर पाने वाले परिचालकों पर कार्रवाई का सिलसिला शुरू हो गया है। निगम को कम आमदनी देने पर 24 परिचालकों के वेतन से कटौती की गई है। जुलाई में परिचालकों का लोड फैक्टर तैयार कराया जा रहा है। परिवह निगम में तैनात परिचालक निर्धारित लोड फैक्टर का मानक पूरा नहीं कर पा रहे। लगातार निर्देश देने के बाद भी डिपो की इनकम मानक के अनुसार नहीं हो पा रही है। 65 फीसद तक भी परिचालक लोड फैक्टर को पूरा नहीं कर पा रहे। इसकी जानकारी अधिकारियों को उस वक्त हुई जब उन्होंने जून में हुई आमदनी की समीक्षा बैठक की। 24 परिचालक आमदनी पूरी नहीं जुटा सके। इसमें रामप्रताप, राहुल कुमार, यादवेन्द्र सिंह, संदीप कुमार, सुधांशु राठौर, धर्मेन्द्र सिंह, राहुल सिंह, राघवेन्द्र, आनंद प्रताप, मुन्नालाल, पूरन सिंह, चकेन्द्र प्रताप, दीपक कुमार, अजय कुमार, किशनवीर सिंह, हरीश चन्द्र, संजेश कुमार, उमेश कुमार, अर्जुनसिंह, बसंत कुमार, मुकेश कुमार, अर्जुन सिंह, अरविंद कुमार, संतोष कुमार परिचालक शामिल हैं। इनके वेतन से पांच सौ से लेकर दो हजार रुपये तक की वेतन कटौती की गई है। एआरएम राजेश यादव ने बताया कि वेतन काटने के साथ ही इन सभी परिचालकों को कड़ी चेतावनी दी गई है। अगले माह में भी प्रगति समीक्षा खराब होने पर इन परिचालकों को दूसरे डिपो में संबंद्ध करने के साथ ही विभागीय कार्रवाई की जाएगी। अब जुलाई के लोड फैक्टर का मिलान किया जा रहा है।