
पिता को पीटा, बचाने आई बेटी से की छेड़खानी
एटा।पिता को बचाने आई बेटी के साथ छेड़खानी की। पीड़िता ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता को घायल कर दिया। अन्य जगहों पर भी छेड़खानी, हमले की…
पिता को बचाने आई बेटी के साथ छेड़खानी की। पीड़िता ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता को घायल कर दिया। अन्य जगहों पर भी छेड़खानी, हमले की रिपोर्ट दर्ज हुई है।
थाना बागवाला के एक गांव निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आठ जुलाई को आरोपी श्रीकृष्ण सहित तीन आरोपियों ने पिता पर हमला कर घायल कर दिया। ससुर पर छेड़खानी का आरोप है। पीड़िता ने पति सहित तीन पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली देहात के एक गांव निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 15 जून को आरोपी रामनाथ निवासी नगला हरू सहित पांच आरोपियों पर छेड़खानी का आरोप है। कोतवाली देहात के एक कालोनी निवासी पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बारह जून को आरोपी पुष्पेन्द्र निवासी यादगरपुर दौलतपुर सहित पांच आरोपियों पर छेड़खानी, पिटाई का आरोप है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।