
फैक्ट्री से जब्त किया सामान हो गया चोरी
एटा।बंद फैक्ट्री की सील तोड़कर आरोपी जब्त किया गया सामान चोरी कर ले गया। साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से घटना को अंजाम दिया…
बंद फैक्ट्री की सील तोड़कर आरोपी जब्त किया गया सामान चोरी कर ले गया। साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से घटना को अंजाम दिया गया।
बता दें कि कोतवाली जलेसर के गांव रामरायपुर में सोडा फैक्ट्री अवैध रूप से चलाई जा रही थी। कुछ दिन पहले एसडीएम, सीओ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री के सील की थी। बताया जा रहा है कि सील की गई फैक्ट्री से साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से सामान चोरी कर लिया गया है। जानकारी होने के बाद एसडीएम के आदेश के बाद लेखपाल जितेन्द्र कुमार ने भूरी निवासी नगला पृथ्वी नाहरपुर जलेसर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएचओ जलेसर गजराज सिंह का कहना है कि लेखपाल ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट कराई गई है। सील तोड़कर फैक्ट्री से सामान चोरी किया गया।