
सड़क पार करते बालक को बाइक ने मारी टक्कर, मौत
सड़क पार करते समय बाइक सवार ने बालक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बालक की मौत हो गई। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया…
सड़क पार करते समय बाइक सवार ने बालक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बालक की मौत हो गई। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
थाना मलावन के गांव छछैना निवासी शिवप्रताप (08) पुत्र धनवीर सिंह शनिवार रात को किसी काम से पैदल-पैदल जा रहा था। गांव के बाहर सड़क पार करते समय बाइकसवार ने रौंद दिया। टक्कर लगने से बालक की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। ऑटो की टक्कर से साइकिलसवार ईश्वर दयाल निवासी नगला छोकरिया, संजीव निवासी नगला भारा जैथरा घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।