
नॉन ब्रांडेड खाद्य वस्तुएं आज से महंगी हो जाएंगी
एटा – सोमवार यानी आज से आटा, सूजी, मैदा, दही और पनीर के लिए लोगों को पहले से पांच फीसदी अधिक कीमत चुकानी होगी। ऐसा नॉन ब्रांडेड पैक्ड खाद्य वस्तुओं पर…
सोमवार यानी आज से आटा, सूजी, मैदा, दही और पनीर के लिए लोगों को पहले से पांच फीसदी अधिक कीमत चुकानी होगी। ऐसा नॉन ब्रांडेड पैक्ड खाद्य वस्तुओं पर पांच प्रतिशत जीएसटी लागू होने से होगा।
वित्त मंत्रालय के आदेशानुसार वाणिज्य कर विभाग सोमवार से विभिन्न प्रकार के पैक खाद्य पदार्थों पर पांच फीसदी जीएसटी लागू कर देगा। इसके चलते रसोई का बजट भी पांच फीसदी तक बढ़़ जाएगा। वर्तमान में यदि रसोई के बजट पर प्रतिमाह पांच हजार रुपये खर्च हो रहे हैं, तो सोमवार से यह बढ़कर 5250 रुपये तक पहुंच जाएगा। इसका असर सभी वर्ग के लोगों के रसोई बजट पर पडेगा। बता दे कि अब तक नॉन ब्रांडेड आटा, मैदा, सूजी, दूध, मक्खन, पनीर आदि वस्तुएं जीएसटी मुक्त थी।