शनिवार को मुरादाबाद में राशन वितरण के दौरान सरकारी दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग धड़ाम हो गई। डीएम के निर्देश के बाद भी कई दुकानों पर बिना मास्क लगाए ग्राहक पहुंच और दुकानदारों ने उनको अनाज वितरण किया। कुछ स्थानों पर जैसे कंजरी सराय, रहमत नगर में सर्वर डाउन होने की वजह से समस्या रही। वहां देर से वितरण शुरू हो सका। सुबह सात बजे से तमाम दुकानों पर मुफ्त का चना और चावल लेने वालों की भीड़ पहुंच गई। कई दुकानों जैसे नया गांव में अवंतिका में राशन की दुकानों पर कतार लग गई। बंगला गांव में भी सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं करवाया जा सका। जिला आपूर्ति अधिकारी की ओर से सभी दुकानदारों को इसके लिए आदेश जारी किया गया था। सेनेटाइजर तो हर जगह रखा मिला पर इस्तेमाल कम ही लोग कर रहे थे।