मझोला थाना क्षेत्र के सिर्फ कोई भूड़ में एक युवक के सिर पर ईटों का प्रहार करके उसकी हत्या कर दी गई। उसका शव घर के आगे खून से लथपथ मिला। सूचना पाकर एसपी सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया परिवार वालों से वारदात के बारे में पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। कत्ल की घटना को अंजाम किसने और क्यों दिया इसकी जांच में पुलिस टीम जुटी हुई है। सिर पर ईंट से वार करके मौत के घाट उतारा गया शिवकुमार मझोला थाना क्षेत्र के सिर कोई भूड़ का रहने वाला था। वह प्राइवेट तौर पर नलकूप ऑपरेटर था। शराब पीने का आदी था। शुक्रवार रात खाना खाने के बाद वह घर से निकल गया। देर रात तक घर नहीं लौटा दो परिवार वालों ने तलाश किया लेकिन कोई जानकारी नहीं लग सकी। शनिवार तड़के उसका शव घर के बाहर पड़ा मिला। सिर पर ईटों से प्रहार किए गए थे। खास बात घटना की पूरी जानकारी होने के बाद भी परिवार वालों ने भी पुलिस को सूचना नहीं दी। उन्होंने शव को घर के अंदर रख लिया। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया कि घटना के संदर्भ में परिवार वालों से जानकारी की जा रही है।