गेहूं खरीद में अलीगढ़ जनपद ने पूरा किया लक्ष्य

गेहूं खरीद में अलीगढ़ जनपद ने पूरा किया लक्ष्य*


गेहूं खरीद में अलीगढ़ जनपद ने लक्ष्य पूरा कर लिया है।गुरुवार तक 103000 टन गेहूं की खरीद हुई,जो तय लक्ष्य से अधिक है। शासन ने 102000 टन का लक्ष्य निर्धारित किया था।अभी 30 जून तक खरीद और होनी है।जनपद में 15 अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू हुई थी।शुरुआत में 92 सरकारी केंद्र थे। खरीद को देखकर क्रय केंद्र बढ़ा दिए गए।अब 100 क्रय केंद्रों पर खरीद हो रही है।गेहूं खरीद में अलीगढ़ शुरू से ही बढ़त बनाए रहा।औसत खरीद में अलीगढ़ अब भी पहले पायदान पर है।डिप्टी आरएमओ अजय विक्रम ने बताया कि जनपद में खरीद लक्ष्य पूरा कर लिया है। 25824 किसानों से 103000 टन गेहूं खरीदा जा चुका है,जो लक्ष्य से अधिक है।93 फीसद भुगतान किसानों को अब तक हो चुका है,जो 185 करोड 65 लाख रुपये है।12 करोड़ रुपए शेष है, जिन्हें खातों में जल्द ही डलवा दिया जाएगा।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks