लिंटर डालते समय करंट से ग्रामीण की मौत

 

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव गदईखेड़ा में मकान का लिंटर डालते वक्त सरिया बिजली के तार से टकरा गया। सरिया में करंट आने से मकान मालिक की मौत हो गई। उसे बचाने के चक्कर में एक मजदूर भी बुरी तरह झुलस गया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

करेंट की चपेट में आकर जान गंवाने वाला प्रदीप पुत्र अशोक कुमार के माता-पिता की मौत हो चुकी है। तीन भाई-बहनों खुशी और भूरे में प्रदीप बीच का था। गुरुवार सुबह वह मकान का लिंटर डाल रहा था। अन्य मजदूर भी काम कर रहे थे। इसी बीच सरिया ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन की चपेट में आग गई। करंट लगने से प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रामवीर पुत्र तेजपाल सिंह निवासी रनियाठेर झुलस गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रदीप की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks