*एटा ~ अवैध शराब बरामदगी के विरुद्ध चलाये गए अभियान के तहत थाना मिरहची पुलिस द्वारा 10 लीटर कच्ची शराब सहित 01 अभियुक्त गिरफ्तार।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना मिरहची पुलिस द्वारा अवैध 10 लीटर देशी / कच्ची शराब सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।
दिनांक 17.06.2020 को थाना मिरहची पुलिस द्वारा कोरोना महामारी के चलते शांति व्यवस्था ड्यूटी / चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर *खोजपुर तिराहा के पास से* 10 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मिरहची एटा पर *मु0अ0स0 98/2020 धारा 60 आ0अधि0* पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-*
1- मिथुन कुमार पुत्र चंद्रभान सिंह निवासी मौहम्मदपुर थाना मिरहची एटा
*बरामदगी*
1- 10 लीटर अवैध कच्ची शराब