अलीगढ़
#विवेक बंसल के अनुरोध पर राजस्थान की सरकार एवं स्वास्थ्य मंत्री डा० रघु शर्मा ने उत्तर प्रदेश की 5 हज़ार कोरोना जांचें प्रतिदिन कराये जाने की पेशकश की……
#राजस्थान प्रदेश में COVID-19 कोरोना वायरस से पीड़ित मरीज़ों के स्वस्थ होने की दर 75 प्रतिशत तक पहुँच गई है जोकि पूरे देश के सर्वाधिक दर है राजस्थान सरकार की इस उपलब्धि पर बधाई देने के लिये आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक विवेक बंसल राजस्थान प्रभारी ने जयपुर राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डा० रघु शर्मा से मुलाक़ात की और सरकार की इस उपलब्धि के लिये बधाई देते हुये उनसे अनुरोध किया कि आपने कोरोना पीड़ित मरीजों के स्वस्थ होने की इतनी ऊंची दर अपनी जांच प्रक्रिया के द्वारा प्राप्त की है और मैं चाहूँगा कि आप अपनी कोरोना जांच की क्षमताओं को और बढ़ाते हुये पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश को भी अपने यहाँ जांच करने की सुविधा उपलब्ध करायें तो ये उत्तर प्रदेश के नागरिकों के लिये काफ़ी लाभप्रद होगा उनके इस अनुरोध पर डा० रघू शर्मा ने कहा कि कोरोना काल में हम दलगत एवं राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर राजस्थान की जनता की सेवा कर रहे हैं हमने शरुआत से ही कोरोना जांचों का दायरा काफ़ी विस्तृत रखा जिससे आज हम इस मुकाम पर हैं हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री मा० अशोक गहलोत जी की पहल पर जांचों का दायरा और बढ़ाया जा रहा है और ये संभवतः अगले कुछ दिनों में 40 हज़ार जांच प्रतिदिन का हो जायेगा I जहाँ तक पडोसी राज्य उत्तर प्रदेश को जांच की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रश्न है तो उसमें मैं ये कहना चाहूँगा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी एवं स्वास्थ्य मंत्री राजस्थान सरकार से अनुरोध करेंगे तो उत्तर प्रदेश को 5 हज़ार जांचे कराने की सुविधा राजस्थान प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग एवं वहां की सरकार उपलब्ध करायेंगे I डा० रघु शर्मा के इस निर्णय पर विवेक बंसल ने उन्हें आभार के साथ धन्यवाद देते कोरोना महामारी से सफलतापूर्वक लड़ाई लड़ने के लिये पुनः बधाई दी I