गायों के लिए भोजन की व्यवस्था हेतु सरकार के कड़े कदम।
गौशाला हेतु हरे चारे के लिए हुए टेंडर

गायों के लिए भोजन की व्यवस्था हेतु सरकार के कड़े कदम।
गौशाला हेतु हरे चारे के लिए हुए टेंडर।
एटा।अब भूख से नहीं होगी गौवंश की हानि। (डॉ0 गौरव गंगवार)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी गौमाता के अनन्य भक्त तो हैं ही,अपितु प्रदेश में छुट्टा घूमने वाली गायों को लेकर भी बहुत चिंतित रहते हैं।इस समस्या के निदान हेतु प्रदेश के हर कस्बे ग्राम पंचायतों में सरकारी भूमि पर गौशालाओं का निर्माण कराया गया है।जिसमें रहने वाली गायों के भोजन पानी के व्यवस्था के लिए ग्रामीण अंचलों में ग्राम प्रधान,और सेक्रेटरी,तथा नगर पालिका और नगर पंचायतों में इन गौशालायों की जिम्मदारी का भार वहां के चैयरमैनो को सोपा गया है।अधिकतर गौशाला जो शहरी क्षेत्रों में हैं उनके भोजन की व्यवस्था स्वयं पालिकाध्यक्ष,नगर पंचायत,अध्यक्ष देख रहे हैं, परन्तु जो भी गौशालाएं ग्रामीण क्षेत्रों में हैं, वहाँ की व्यवस्था प्रधानों और सेक्रेटरी के आपसी विवादों की बजह से बिगड़ी हुई है, जिसकी बजह से गौवंश की हानि हो रही है।गायों के भोजन की समस्या के निदान हेतु सरकार ने टेंडर पास किए हैं, जिनके आधार पर दिन में दो वार प्रत्येक गौशाला पर नियमित हरे चारे की सप्लाई की जा रही है।अलीगंज के ग्रामीण क्षेत्र आजमनगर की गौशाला में रहने वाली गायों की देखभाल करने वाले स्थानीय पशुचिकित्साधिकारी डॉ0 गौरव गंगवार और उप मुख्यजिला चिकित्साधिकारी डॉ0आर0के0शर्मा ने मीडिया को बताया कि चारे के अभाव में गौशाला में रहने वाली गायों की दुर्दशा पर मैंने सज्ञान लेते हुए ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी को गायों के भोजन की व्यवस्था हेतु कहा, अब तो सर्कारबकी तरफ से गायों के लिए हरे चारे के टेंडर हो चुके हैं, और दिन में दो बार हरा चारा टाइम से आ रहा है, इससे अब गायों की हालत में सुधार होगा और हमारी गौशाला में रहने वाली गाएं भी स्वस्थ रहेगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks