मा0 मंत्री ए0के0 शर्मा जी का भ्रमण कार्यक्रम 11 जून को

एटा। मुख्य विकास अधिकारी डा0 अवधेश कुमार वाजपेयी ने सूचित किया है कि मा0 मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत उ0प्र0 ए0के0 शर्मा जी 11 जून को अपरान्ह 12 बजे निरीक्षण भवन एटा आयेंगे। तदोपरान्त 12ः30 बजे कलक्ट्रेट सभागार में जनपद के स्थानीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे, अपरान्ह 13ः30 बजे कलक्ट्रेट सभागार में ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक एवं स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
मा0 मंत्री जी अपरान्ह 4 बजे जनेश्वर मिश्र सभागार में पार्टी द्वारा आयोजित गरीब कल्याण जनसभा कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। सांय 7 बजे कलक्ट्रेट सभागार में नगर विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक एवं स्थलीय भ्रमण करेंगे।