एटा
*संजीव वार्ष्णेय की मौत पर वैश्य समाज ने उठायी आवाज*
◾जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर रखी मजिस्ट्रेट जाँच की मांग
◾आइसोलेसन बार्ड में हुयी थी संजीव की मौत
संजीव वार्ष्णेय उर्फ मोनी जी की 16 जून को जिला अस्पताल आइसोलेसन बार्ड में डॉक्टर्स एवं जिम्मेदार कर्मचारियों की घोर लापरवाही के कारण हुई दुःखद मृत्यु की मजिस्ट्रेट जांच कराने हेतु जिला अधिकारी महोदय को मा. मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन अ.भा. वैश्य एकता परिषद एटा ने दिया।
जिलाधिकारी महोदय ने तत्काल CMO एवं CMS से फोन से विस्तृत जानकारी मांगी है। ज्ञापन में मुख्य रूप से मांग की गयी कि दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही हो एवं मरीजो को उचित इलाज मिल सके ऐसी मृत्यु फिर अन्य किसी की न हो।
ज्ञापन देने वालों में राधा रमण वार्ष्णेय, वीरेंद्र वार्ष्णेय, अलोक वार्ष्णेय, विनीत प्रकाश गुप्ता, मनीत वार्ष्णेय मोनी , राजकुमार गुप्ता, राहुल वार्ष्णेय बॉबी, अमित जैन ,राजेश गुप्ता, प्रवीण कुमार , जितेंद्र वार्ष्णेय , कन्हैया लाल , नीरज वार्ष्णेय आदि वैश्य बंधु उपस्थित रहे।