*एटा – थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, ग्राम नगला गंगी में दो पक्षों में हुई मारपीट व फायरिंग की घटना में फरार चल रहे दोनों पक्षों के छः आरोपी 24 घण्टे के अंदर घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना नयागांव पुलिस द्वारा दिनांक 17.06.2020 को थाना नयागांव क्षेत्र के ग्राम नगला गंगी में दो पक्षों के मध्य हुये झगडे़ तथा फायरिंग की घटना में फरार चल रहे छः वांछित आरोपियों को घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।
*घटनाः-* दिनांक 17.06.2020 को थाना नयागाॅव पर नगला गंगी निवासी दो पक्षों द्वारा एक-दूसरे के विरुद्ध मारपीट तथा जान से मारने की नीयत से फायरिंग किये जाने के सम्बन्ध में सूचना दी गयी गयी। वादी श्री सुदेश पुत्र हरिनाथ सिंह निवासी ग्राम नगला गंगी थाना नयागाॅव की लिखित तहरीर पर थाना नयागाॅव पर *मुअसं- 137/2020 धारा 386, 307, 323, 504, 506 भादंवि बनाम प्रदीप, राजीव व जदुनाथ सिंह* तथा वादिया श्रीमती कान्ती देवी पत्नी जदुनाथ सिंह निवासी नगला गंगी थाना नयागाॅव की लिखित तहरीर के आधार पर *मुअसं- 138/2020 धारा 307 भादवि बनाम शीलेष, अखिलेश व हरिनाथ सिंह* पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारीः-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष नयागांव दिनेश सिंह को निर्देशित किया गया। दिनांक 17.06.2020 को थाना नयागाॅव पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त घटना के *मुअसं- 137/2020 धारा 386, 307, 323, 504, 506 भादंवि* में फरार चल रहे तीन आरोपियों को नौली चैराहे के पास से समय करीब 21.05 बजे गिरफ्तार किया गया है। जिसमें अभियुक्त प्रदीप के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है, साथ ही दिनांक 18.06.2020 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना के *मुअसं-138/2020 धारा 307 भादवि* में फरार चल रहे तीन आरोपियों को करनपुर चैराहे के पास से समय करीब 05.15 बजे गिरफ्तार किया गया है, जिसमें अभियुक्त अखिलेश के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है। अभियुक्त प्रदीप तथा अखिलेश के विरुद्ध थाना नयागांव पर आम्र्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-*
1- प्रदीप पुत्र जदुनाथ सिंह निवासी ग्राम नगला गंगी थाना नयागाॅव एटा
2- राजीव पुत्र जदुनाथ निवासी ग्राम नगला गंगी थाना नयागाॅव एटा
3- जदुनाथ सिंह पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम नगला गंगी थाना नयागाॅव एटा
4- शीलेष पुत्र हरिनाथ सिंह निवासी ग्राम नगला गंगी थाना नयागाॅव एटा
5- अखिलेश पुत्र हरिनाथ सिंह निवासी ग्राम नगला गंगी थाना नयागाॅव एटा
6- हरिनाथ सिंह पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम नगला गंगी थाना नयागाॅव एटा
*बरामदगीः-*
1- दो अवैध तमंचा व चार जिंदा कारतूस 315 बोर घटना में प्रयुक्त
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1- थानाध्यक्ष दिनेश सिंह
2- उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह
3- आरक्षी हेमन्त चैधरी
4- आरक्षी शिवम चैहान
5- आरक्षी अरविन्द कुमार
6- आरक्षी राहुल
7- आरक्षी चालक जयवीर सिंह
Attachments area