एटा — थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, चोरी की घटना में वांछित चल रहे 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण व अपर पुलिस अधीक्षक जनपद एटा / क्षेत्राधिकारी नगर श्री कालू सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना बागवाला पुलिस द्वारा थाना बागवाला पर पंजीकृत मुअसं०– 221/2021 धारा 379/411 भादवि० में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों सन्नी पुत्र आमोद निवासी बढैयान थाना जैथरा एटा व संजीव पुत्र जयवीर सक्सेना निवासी मौ० नेहरूनगर थाना जैथरा एटा को मुखबिर की सूचना पर गोलाकुँआ चौराहा थाना बागवाला एटा से समय करीब 09.00 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता
- सन्नी पुत्र आमोद निवासी बढैयान थाना जैथरा एटा
- संजीव पुत्र जयवीर सक्सेना निवासी मौ0 नेहरूनगर थाना जैथरा एटा
गिरफ्तार करने वाली टीम
- उ०नि० दिनेश सिंह
- का० अनिकेत कुमार
- का० उधम सिंह
- म०का० ज्योति