एटा
*पति ने अपने दांतों से काटी पत्नी की नाक*
◾शराब के नशे में दिया बारदात को अंजाम
◾घिनौने काम के लिये करता था मजबूर
मामला जनपद के पिलुआ थाना क्षेत्र का है जहां की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह से शिकायत की कि पीड़िता का पति पीड़िता के साथ मारपीट ही नहीं बल्कि शराब पीकर कई घिनौने काम करने का प्रयास करता है, पीड़िता ने जब पति द्वारा किए जा रहे काम का विरोध किया तो आरोपी पति ने शराब के नशे में पीड़िता को जमीन पर गिरा कर अपने दांतो से उसकी नाक को काट दी। जिसकी शिकायत पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की तो एसएससी एटा ने मामले को मारपीट में दर्ज करा दिया। लेकिन सोचने की बात यह है जहां सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ महिला सम्मान महिला सुरक्षा व अपराधियों के लिए सख्त तेवर दिखाते हैं वही अपने ही घर में मौजूद निर्दई पति के अत्याचार से परेशान पीड़ित महिला को अपनी मां के साथ उच्चाधिकारियों के दर पर न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है।