
Etah: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, बकाए पर सरचार्ज में 100 प्रतिशत छूट, दिया गया इतना समय
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शासन के निर्देशानुसार विद्युत उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए एकमुश्त समाधान योजना एक माह के लिए लागू की गई है। इसके तहत बकाएदारों की सूची जारी की गई है। जिले में 2 लाख से अधिक बिजली बिल बकाएदार हैं। जिन पर करीब 183 करोड़ की धनराशि बकाया है।
मूल ब्याज में दी जाएगी छूट
विद्युत निगम की ओर से जारी की गई सूची के मुताबिक 2 लाख 6 हजार 583 लोगों ने अभी तक अपना बिजली का बिल जमा नहीं किया है। इन सभी बकाएदारों पर कुल 183 करोड़ 10 लाख रुपये बकाया हैं। वहीं शहरी क्षेत्र में करीब 15 हजार 420 बकाएदारों पर करीब 4 करोड़ 28 लाख रुपये बकाया हैं। इसी तरह देहात क्षेत्र में करीब 1.91 लाख बकाएदारों पर करीब 90 करोड़ 91 लाख रुपया बकाया है। इन सभी बकाएदारों को एक माह के अंदर अपना बिल जमा करने पर मूल ब्याज में छूट दी जाएगी।
एक रुपये के बकाएदार को भी किया शामिल
अधिशासी अभियंता एपी सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत बकाएदारों की सूची जारी हुई है। जिसमें दो लाख बकाएदार सामने आए हैं। इस सूची में उनके भी नाम शामिल हैं
जिनका एक रुपये का सरचार्ज भी बकाया है।
एकमुश्त समाधान योजना
विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता द्वितीय एपी सिंह ने बताया शासन के निर्देशानुसार एक माह के लिए एकमुश्त समाधान योजना की शुरूआत की गई है। जिसके तहत बकाएदार अपना बिजली का बिल जमा कर सकते हैं। जिले में करीब 2 लाख उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने अपना बिजली का बिल जमा नहीं किया है