पेट्रोल पम्प का मुनीम सहित 7 लोग कोरोना की जांच में आये संक्रमित-रिपोर्ट,राहुल शर्मा

अलीगढ़ तहसीलदार कोल,छर्रा का बीज कारोबारी,अलीगढ़ के शराब कारोबारी की पत्नी,और पेट्रोल पम्प का मुनीम सहित 7 लोग कोरोना की जांच में आये संक्रमित,जनपद में संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 325,संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा हुआ 21*

अलीगढ़ मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि लैब की जांच में आज 7 लोग कोरोना संक्रमित आये है।प्राप्त जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय तहसीलदार कोल,छर्रा मोहल्ला कुम्हारन निवासी 42 वर्षीय बीज कारोबारी,क्वार्सी के मेरिस रोड के एक अपार्टमेंट के शराब कारोबारी की 54 वर्षीय पत्नी,क्वार्सी के चंदनिया निवासी 58 वर्षीय वक़ील(क्रिमनल),व स्वर्ण जयंती निवासी 56 वर्षीय सरकारी विभाग में कार्यरत कर्मचारी,बन्नादेवी के जवहार नगर गंगा एन्क्लेव निवासी पेट्रोल पंप पर कार्यरत 42 वर्षीय मुनीम कोतवाली सुपर कॉलोनी तुर्कमान गेट का 40 वर्षीय व्यापारी कोरोना की जांच में संक्रमित आया है।अब तक अलीगढ़ में कोविड मरीजों का आंकड़ा कुल 325 हो गया है।वही संक्रमण से मरने वालो की संख्या जनपद में 21 हो गयी है।जनपद में कुल 136 एक्टिव केस हो गए हैं और 168 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके है। तथा अब तक संक्रमितों के परिवार के अन्य सदस्यों और उनके संपर्क में रहने वाले लोगों का सैंपल लिया जा रहा है।वही जिला प्रशासन के आदेश पर सेनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है।

 

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks