
एटा- थाना पिलुआ, इंटेलीजेंस विंग व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में पुलिस मुठभेड के बाद लूट व डकैती की योजना बनाते हुए ट्रांसफार्मर व विद्युत लाइन चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का भंडाफोड़, जनपद में हुई तीन घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए, छः अभियुक्त 5 अवैध तमंचा, 10 जिंदा व चार खोखा कारतूस लूटे हुए मोबाइल फोन, विद्युत तार, डीवीआर व ट्रांसफार्मर तार व ग्राइंडर, पेंचकस आदि अन्य सामान सहित गिरफ्तार |
घटना का विवरण –
दिनांक 01.06.2022 को थाना पिलुआ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर सुन्ना नहर के पास बने सिंचाई विभाग के गैस्ट हाउस की दीवार के पास थाना पिलुआ पुलिस, स्वाट टीम व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में पुलिस मुठभेड के बाद 06 अभियुक्तों को लूट की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की जामा तलाशी तथा मौके से अवैध असलहा कारतूस, मोबाइल फोन, नगदी, 01 बण्डल विद्युत तार तथा भारी मात्रा में लूट करने के उपकरण बरामद किये गये हैं।
घटनाएं जिनका अनावरण किया गया –
1- दिनांक 17/18.05.2022 की रात्रि केन्द्रीय पूनी संयन्त्र नगरिया मोड़ थाना पिलुआ पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर उनकी रायफल व मोबाइल तथा ट्रांसफार्मर के अंदर का तांबा को लूटकर ले गये थे जिसके सम्बन्ध में थाना पिलुआ पर मु.अ.सं. 75/22 धारा 452/352/342/392/380/427 भा.द.वि. पंजीकृत किया गया।
2- दिनांक 25.03.2022 को थाना मिरहची क्षेत्रान्तर्गत ग्राम थाठी थाना मिरहची जनपद एटा से 33 केवी लाइन के तार अज्ञात चोरों द्वारा काट लिया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना मिरहची पर मु.अ.स. 69/22 धारा 136 विद्युत अधिनियम 2003 पंजीकृत किया गया था।
3- दिनांक 26.05.2022 की रात्रि में जीटी रोड पर आरटीओ ऑफिस के पास ग्राम सैंथरी में बने रेस्ट हाउस में लगे ट्रांसफार्मर को खोलकर अज्ञात चोरों द्वारा अंदर का सामान चोरी कर लिया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना मलावन पर मु.अ.स. 87/ 22 धारा 379 भा.द.वि. पंजीकृत किया गया था।
घटना कारित करने का तरीका –
थाना पिलुआ पुलिस, स्वाट टीम व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ से संज्ञान में आया कि वे लोग सूनसान जगहों पर लगे ट्रांसफार्मर व विद्युत के तारों की रैकी किया करते थे तथा मौका मिलते ही रात्रि के समय योजनाबद्ध तरीके से चोरी कर लिया करते थे जिसे बाद में उस्मान उर्फ अरमान पुत्र इस्लाम निवासी घोलडी थाना जानी जनपद मेरठ (जो कबाड़ी का काम करता है। के माध्यम से बेचकर जो पैसा प्राप्त होता था उसको आपस में बराबर बांट लेते थे।अभियुक्तों द्वारा जनपद में पूर्व में थाना मिरहची, पिलुआ व मलावन क्षेत्रान्तर्गत हुई ट्रांसफार्मर के अंदर के सामान (ताबा) विद्युत के तार आदि की घटनाओं को कारित करने का जुर्म इकबाल किया गया है। थाना पिलुआ पुलिस, स्वाट टीम व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही के चलते थाना पिलुआ क्षेत्र में 01 लूट की घटना को अंजाम देने से पूर्व योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना पिलुआ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैद्यानिक कार्यवाही की जा रही है। फरार हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं।
महत्वपूर्ण बिन्दु:
1- अभियुक्तगण शातिर किस्म के बदमाश हैं जिनका एक अंतर्जनपदीय संगठित गिरोह हैं जो एक साथ मिलकर लूट व डकैती की योजना बनाकर, रैकी कर घटना को अंजाम देते हैं।
2- दिनांक 17/18.05.2022 की रात्रि में थाना पिलुआ क्षेत्रान्तर्गत केन्द्रीय पूनी संयन्त्र नगरिया मोड़ पर हुई घटना के सम्बन्ध में रायफल को छीनकर झाड़ी में फेंकने के बारे में पूछताछ पर बताया गया कि हम लोगों द्वारा ट्रांसफार्मर के अन्दर का सामान व ताबा व विद्युत तार की चोरी करते हैं हमारे द्वारा अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर उनकी रायफल छीन ली गयी थी जिसको घटना के अंजाम देने के बाद झाडियों में फेंक दिया गया था।
3- अभियुक्त विष्णु एवं मान सिंह निवासीगण ग्राम बंथल कुतुबपुर थाना पिलुआ एटा जो बल्लभगढ़ में आटो चलाने तथा मजदूरी का कार्य करता है तथा जीतू वर्तमान में बल्लभगढ़ के पास दयालपुर में आम के बाग की रखवाली ठेकेदारी पर करता है फरार अभियुक्त राजकुमार, मान सिंह का साला है जो पूर्व से ही ट्रासफार्मर का सामान, ताबा व विद्युत तारों की चोरी में सलिप्त है भी बल्लभगढ़ में रहता है। कुछ दिन पूर्व फरार अभियुक्त राजकुमार अपने बहनोई मान सिंह को बन्थल कुतुबपुर पिलुआ एटा ऑटो से छोड़ने आया उसी समय ऑटो में गैस डलवाने के दौरान पास ही केन्द्रीय पूनी संयंत्र में लगे ट्रांसफार्मर पर राजकुमार की नजर गई जिसको लेकर राजकुमार अपने सभी साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दे दिया। उक्त लूटे गये सामान को अभियुक्त उस्मान उर्फ अरमान बल्लभगढ जो कबाडी का काम करता है को बेचकर पैसा आपस में बाट लिया गया।
4- अभियुक्तों द्वारा बताया गया है कि उन्होंने अपने फरार साथियों के साथ मिलकर थाना पिलुआ थाना मिरहची व थाना मलावन क्षेत्रान्तर्गत हुई ट्रासफार्मर के अंदर का तांबा व सामान व बिजली के तारों की लूट व चोरी घटनाओं को योजना बनाकर अंजाम दिया गया था। 5- अभियुक्त अनीस उर्फ हनीस वर्ष 2013 से पूर्व के मुकद्दमों में जिला कारागार में निरूद्ध था तथा जेल से आने के बाद पुनः अपराध कारित करने लगा।
6- अभियुक्त उस्मान उर्फ अरमान पुत्र इस्लाम निवासी धोल्डी थाना जानी जनपद मेरठ (जो कबाडी का काम करता है। द्वारा ट्रासफार्मर के अंदर का तांबा व सामान व बिजली के तारों को गलाकर बेच दिया जाता था। जिससे
प्राप्त पैसों को आपस में बांट लिया जाता था।
7- अभियुक्तगण द्वारा अन्य जनपदों में भी ट्रांसफार्मर के अंदर का तांबा सामान व बिजली के तारों को चोरी करने की घटना कारित की गयी हैं जिनके सम्बन्ध में अन्य जनपदों में भी अभियोग पंजीकृत हैं। जिनके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है। अभियुक्तगण महंगे कपडे व अपने शौक मौज पूरा करने के लिए लूट व डकैती की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-
- मानसिंह पुत्र ख्यालीराम निवासी ग्राम बंथल थाना पिलुआ एटा, उम्र करीब 24 वर्ष
- तेजवीर पुत्र स्व0 सुनहरी उर्फ सुमेरी नि० भटियाना थाना हाफिजपुर जिला हापुड़, उम्र करीब 53 वर्ष।
- जीतू अहेरिया पुत्र सुनील निवासी इमामदापुर थाना बल्लभगढ जिला फर हरियाणा उम्र करीब 23 वर्ष
- अनीश उर्फ हनीश पुत्र शेर दीन निवासी ग्राम ढवारसी थाना मसूरी जिला गाजियाबाद उम्र करीब 60 वर्ष।
- विष्णु पुत्र स्व0 कैलाश चन्द निवासी बन्थल थाना पिलुआ जिला एटा उम्र करीब 24 वर्ष
- उस्मान उर्फ अरमान पुत्र इस्लाम नि० मौ० आम की मण्डी कस्बा धौलड़ी थाना जानी जिला मेरठा उम्र करीब 23 वर्ष ।
फरार अभियुक्तों का नाम व पता-
- राजकुमार अहेरिया पुत्र ओम प्रकाश निवासी देवनगर भोंडसी थाना भोंडसी जनपद गुरुग्राम (हरियाणा)
- राहुल पुत्र रामगोपाल निवासी ग्राम मोहनपुरा थाना चदप्पा जनपद हाथरस।
बरामदगी-
- 03 तमंचा, 06 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर 2. 01 तमंचा 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर
- 01 तमंचा 32 बोर व 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 32 बोर ।
- 26900/- रूपये (मु.अ.सं. 75/22 थाना पिलुआ एटा से सम्बन्धित)
- 4000/- रुपये (मु.अ.स. 87/22 थाना मलावन एटा से सम्बन्धित)।
- 01 बडल विद्युत तार (मु.अ.स. 69/22 थाना मिरहची एटा से सम्बन्धित)।
- 01 डीबीआर अभियुक्तों की निशानदेही पर (मु.अ.स. 75/22 थाना पिलुआ एटा से सम्बन्धित)
- लूटे गये 02 मोबाइल फोन (मु.अ.सं. 75/22 थाना पिलुआ एटा से सम्बन्धित)। 9. ग्राइंडर, औजार व चाबी आदि अन्य उपकरण
● अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास-
1- विष्णु पुत्र कैलाश चन्द निवासी बन्थल कुतुबपुर थाना पिलुआ जिला एटा
1- मु.अ.सं. 1437/2019 धारा 379 थाना कोतवाली नगर जनपद एटा।
2-मु.अ.सं. 153/2020 धारा 379 थाना मारहरा जनपद एटा
3- मु.अ.सं. 513/2020 धारा 379 थाना कोतवाली नगर जनपद एटा
4- मु.अ.सं. 79/2021 धारा 379 थाना कोतवाली नगर जनपद एटा
5- मु.अ.स. 143/2021 धारा 379 थाना कोतवाली नगर जनपद एटा
6- मु.अ.स. 90/2021 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना मारहरा जनपद एटा
7- मु.अ.सं. 75/2022 धारा 75/22 धारा 452/352/342/392/380/427 भा.द.वि. थाना पिलुआ एटा
8- मु.अ.स. 69/22 धारा 136 विद्युत अधिनियम 2003 थाना मिरहची एटा।
9- मु. अ. स. 87/22 धारा 379 भा.द.वि. थाना मलावन एटा।
2- अनीश उर्फ हनीश पुत्र शेर दीन निवासी ग्राम ग्वारसी थाना मसूरी जिला गाजियाबाद
1- मु.अ.सं. 306/2013 धारा 379 थाना इन्दिरापुरम जनपद गाजियाबाद।
2- मु.अ.सं. 567/2005 धारा 379 थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद।
3- मु.अ.स. 265 / 2005 धारा 379 थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद।
4- मु.अ.सं. 345/2005 धारा 379 भादवि व 137 विद्युत अधि० थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद
5- मु.अ.सं. 352/2005 धारा 379 भादवि व 137 विद्युत अधि० थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद
6- मु.अ.सं. 151/2005 धारा 379/411 भादवि थाना मसूरी जनपद गाज़ियाबाद
7- मु.अ.स. 213/2005 धारा 379 भादवि थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद
8- मु.अ. सं. 221/ 2005 धारा 379/411 भादवि थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद
- मु.अ.सं. 371 / 2009 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद
10- मु.अ.सं. 75/2022 धारा 75/22 धारा 452/352/342/392/380 / 427 भा.द.वि. थाना पिलुआ जनपद एटा
11- मु.अ.स. 69/22 धारा 136 विद्युत अधिनियम 2003 थाना मिरहची एटा। 12- मु.अ.स. 87/22 धारा 379 भा.द.वि. थाना मलावन एटा।
3- मानसिंह पुत्र ख्यालीराम निवासी ग्राम बंथल कुतुबपुर थाना पिलुआ एटा
1- मु.अ.सं. 75/2022 धारा 75/22 धारा 452/352/342/392/380/427 भा.द.वि. थाना पिलुआ एटा
2- मु.अ.स. 69/22 धारा 136 विद्युत अधिनियम 2003 थाना मिरहची एटा।
3- मु.अ.स. 87/ 22 धारा 379 भा.द.वि. थाना मलावन एटा।
4- तेजवीर पुत्र स्व0 सुनहरी उर्फ सुमेरी नि० भटियाना थाना हाफिजपुर जिला हापुड़
1- मु.अ.स. 75/2022 धारा 75/22 धारा 452/352/342/392/380/427 भा.द.वि. थाना पिलुआ एटा
2- मु.अ.स. 69/22 धारा 136 विद्युत अधिनियम 2003 थाना मिरहची एटा।
3- मु.अ.स. 87/ 22 धारा 379 भा.द.वि. थाना मलावन एटा।
5- जीतू अहेरिया पुत्र सुनील निवासी इमामदापुर थाना बल्लभगढ जिला फर हरियाणा
1- मु.अ.सं. 75/2022 धारा 75/22 धारा 452/352/342/392/380/427 भा.द.वि. थाना पिलुआ एटा मिरहची एटा।
2- मु.अ.स. 69/22 धारा 136 विद्युत अधिनियम 2003 थाना
3- मु.अ.स. 87/22 धारा 379 भा.द.वि. थाना मलावन एटा।
6- उस्मान उर्फ अरमान पुत्र इस्लाम नि० मौ० आम की मण्डी कस्बा घौलड़ी थाना जानी जिला मेरठ
1- मु.अ.सं. 75/2022 धारा 75/22 धारा 452/352/342/392/380/427 भा.द.वि. थाना पिलुआ एटा
2- मु.अ.स. 69/22 धारा 136 विद्युत अधिनियम 2003 थाना मिरहची एटा। 3- मु.अ.स. 87/ 22 धारा 379 भा.द.वि. थाना मलावन एटा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
- थानाध्यक्ष श्री दिनेश सिंह, थाना पिलुआ मय टीम जनपद एटा।
- व0उ0नि0 श्री ओमकार सिंह, थाना पिलुआ जनपद एटा।
- उ0नि0 श्री शिवकुमार, थाना पिलुआ जनपद एटा।
- उ0नि० श्री अनुज चौहान, स्वाट प्रभारी मय टीम जनपद एटा
- उ०नि० श्री अश्वनी कुमार, इंटेलीजेंस विंग
- मु०आ० श्री अमित कुमार, सर्विलांस सेल
नोट- एसएसपी एटा द्वारा गिरफ्तार करने वाली उपरोक्त पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु ₹10000 की धनराशि प्रदान की गई है।