*मामू भांजा मार्केट में चाइना का किया गया पुतला दहन*
महावीर गंज मंडल महानगर अलीगढ़ उपाध्यक्ष मोनू अग्रवाल के नेतृत्व में मामू भांजा मार्केट में चाइना के विरोध में चायना का पुतला दहन किया गया। वहीं व्यापारियों ने शपथ ली कि हम चाइना का कोई भी प्रोडक्ट ना ही खरीदेंगे और ना ही बेचेंगे।इस दौरान मुख्य रूप से व्यापारी नेता मास्टर ओमप्रकाश,संजय बालाजी,सेफी गुड्डा,मोंटी सैनी,राहुल केसेट,अश्विनी,शैलेंद्र टिंकू,विष्णु स्टार प्लस,जितेंद्र वार्ष्णेय,विनोद कुमार गुप्ता,पकज अग्रवाल आदि व्यापारी मौजूद रहे।