दो पेशेवर शातिर असलहा तस्कर गिरफ्तार, 02 तमंचे बने, 02 कारतूस बरामद

एटा- “ऑपरेशन पाताल” के तहत थाना जैथरा पुलिस की अवैध शस्त्र फैक्टरी पर छापेमारी शस्त्र फैक्टरी के मामले में वाँछित चल रहे दो पेशेवर शातिर असलहा तस्कर गिरफ्तार, 02 तमंचे बने, 02 कारतूस बरामद ।

घटना का विवरण-
दिनांक 01.06.2022 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम बिछन्द के पास जंगलों में अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाने के मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों की जामातलाशी में उनके कब्जे से 02 तमचे 315 बोर बने, 02 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किये गये हैं। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि पूर्व में दिनांक 29.05.2022 को थाना जैथरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम दतौली के पास बम्बे के किनारे शीशम के पेड़ के नीचे अवैध असलहा बनाते समय पुलिस की छापेमारी में वे बच कर भाग गए थे, मौके से पुलिस को अवैध शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए थे, अपना व अपने परिवार का पेट पालने के चलते वह अवैध शस्त्रों को बनाने का कार्य करते हैं। इस सम्बन्ध में अभियुक्तों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  1. अभियुक्त शातिर किस्म के पेशेवर अपराधी हैं, जो पूर्व में भी शस्त्र फैक्ट्री के कई मामलों में जेल जा चुके है।
  2. अभियुक्त पुराने खराब तमंचे सही करने का कार्य भी करते हैं।
  3. अभियुक्त तमंचे बनाकर एटा तथा आसपास के जनपदों में बेचते हैं और तमंचे बेचकर ही अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं।
  4. पूर्व में थाना जैथरा पुलिस द्वारा की गयी छापेमारी से बचकर अभियुक्त फरार चल रहे थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता-

  1. भोला उर्फ प्रदीप पुत्र राजेश निवासी बिछन्द थाना जैथरा एटा (उम्र करीब 23 वर्ष)
  2. जयप्रकाश पुत्र अजय पाल निवासी बिछन्द थाना जैथरा एटा (उम्र करीब 21 वर्ष)

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास-

  1. मुअसं- 191/2022 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना जैथरा. एटा
  2. मुअसं 199/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जैथरा एटा
  3. मुअर्स- 200 / 2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जैथरा एटा

बरामद माल का विवरण-

  1. 02 अवैध तमंचे 315 बोर 2. 02 जिंदा कारतूस 315 बोर

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-

  1. उ0नि0 श्री संदीप राणा
  2. है०का० भूपेन्द्र सिंह
  3. का० कृष्ण गोपाल

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks