*एटा ~ थाना मिरहची पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर चोर गिरफ्तार।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में चोरों/लुटेरों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना मिरहची पुलिस द्वारा एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।
घटनाक्रमानुसार दिनांक 17.06.2020 को थाना मिरहची पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त अजय उर्फ ओलंगा को उसी के घर से समय करीब 05.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। कड़ाई से पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि दिनाँक 3.11.2019 को कस्बा मिरहची में जिन्हैरा रोड पर इंटर कॉलेज के पास बनी परचून की दुकान से चोरी की थी, तथा दिनाँक 8.12.2019 को कस्बा मिरहची में मारहरा रोड पर लकी प्रोवीजन किराना स्टोर की दुकान से चोरी की थी जिस सम्बन्ध में थाना मिरहची पर मुकदमा पंजीकृत हैं। चोरी के माल के बारे में पूछने पर उसने बताया की अपने शौक मौज पूरे करने के लिए उसने सारा सामान बेच दिया है। इस सम्बंध में अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-*
1- अजय उर्फ औलंगा पुत्र विद्याराम निवासी कस्बा व थाना मिरहची एटा।
*गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल :-*
1- एसएसआई सत्यवीर सिंह
2- उपनिरीक्षक पूरन सिंह
3- आरक्षी रविन्द्र कुमार
4- आरक्षी पवन कुमार
5- आरक्षी चालक सच्चे सिंह