छेड़खानी की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार,रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा– थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, छेड़खानी की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री इरफान नासिर खान के नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा थाना जलेसर पर पजींकृत मुअस०- 116/2022 धारा 354, 452, 323, 504 भादवि० में वाँछित चल रहे अभियुक्त नीरज पुत्र अशोक निवासी नगला भजन थाना जलेसर जनपद एटा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-

  1. नीरज पुत्र अशोक निवासी नगला भजन थाना जलेसर जनपद एटा।

गिरफ्तार करने वाली टीम –

  1. उ०नि० श्री अरविन्द्र कुमार
  2. का० मोहित कुमार
  3. म०का० अर्चना
  4. म०का० मन्जू।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks