लखनऊ से मौसम विभाग का अपडेट…
यूपी के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, एटा पिंक जॉन में है मौसम बिभाग के अनुसार कल तक एटा में हल्की बूंदाबांदी के साथ सामान्य मौसम रहने की संभावना ब्यक्त की है।

कल तक ऐसे ही मौसम का अनुमान,
मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों में येलो और 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।
16 जिलों में येलो अलर्ट-
60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, कुशीनगर, महाराजगंज, बिजनौर, मुरादाबाद, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, बाराबंकी, सिद्धार्थ नगर, बस्ती, जौनपुर, वाराणसी, संत रविदास नगर और अयोध्या में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
रेड अलर्ट वाले 8 जिले
मौसम विभाग के अनुसार, सात जिलों में 87 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, बिजली की तेज गरज चमक के साथ हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा और बलरामपुर में बारिश होगी।