15000 रुपये का इनामिया अभियुक्त शानू 500 ग्राम नशीला पाउडर डायजापाम सहित गिरफ्तार

*एटा पुलिस को मिली सफलता – थाना सकीट पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वॉछित चल रहा 15000 रुपये का इनामिया अभियुक्त शानू 500 ग्राम नशीला पाउडर डायजापाम सहित गिरफ्तार।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में इनामिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना सकीट पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वाॅछित चल रहे 15000 रुपये के इनामिया अभियुक्त शानू को 500 ग्राम मादक पदार्थ (डायजापाम) सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

घटनाक्रमानुसार दिनांक 16.06.2020 को थाना सकीट पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखिबर की सूचना पर थाना सकीट, जनपद एटा पर पंजीकृत *मु.अ.सं.- 178/19 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वॉछित चल रहे 15000 रुपये के इनामिया* अभियुक्त शानू पुत्र कल्लू निवासी मौहल्ला काजी थाना सकीट, एटा को कस्बा सकीट, सावलात अड्डा के पास से समय करीब 02.50 बजे 500 ग्राम नशीला पाउडर डायजापाम सहित गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरूद्ध थाना सकीट, एटा पर *मुअसं- 89/2020 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट* के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*अभियुक्त का नामपताः-*
1- शानू पुत्र कल्लू निवासी मौहल्ला काजी थाना सकीट, एटा

*अभियुक्त शानू का आपराधिक इतिहासः-*
1- मु.अ.सं.- 54/16 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम थाना सकीट, एटा।
2- मु.अ.सं.- 199/16 धारा गैंगस्टर एक्ट थाना सकीट, एटा।
3- मु.अ.सं.- 05/19 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम थाना सकीट, एटा।
4- मु.अ.सं.- 178/19 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना सकीट एटा।
5- मु.अ.सं.- 89/2020 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट थाना सकीट एटा।

*बरामदगीः-*
1- 500 ग्राम नशीला पाउडर डायजापाम

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1- प्रभारी निरीक्षक विवेक शर्मा
2- उपनिरीक्षक मनोज कुमार
3- आरक्षी विमलेश कुमार
4- आरक्षी एस कुमार
5- आरक्षी राम अवतार
6- मुख्य आरक्षी चालक सत्यराम
Attachments area

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks