नगला सीतारामपुर बवाल में 20 भाकियू नेताओं पर मुकदमा

नगला सीतारामपुर बवाल में 20 भाकियू नेताओं पर मुकदमा

एटा – गांव नगला सीतारामपुर में बवाल के बाद भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष समेत बीस लोगों पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दूसरी तरफ से भी मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने सात आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा है।

थाना निधौलीकलां के गांव नगला सीतारामपुर में कृष्णकांत दूसरे पक्ष से राजीव में नाली में पाइप डालने को विवाद चल रहा है। मंगलवार को कृष्णकांत के पक्ष में भारतीय किसान यूनियन भानु के जिलाध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी थाना निधौलीकलां पहुंचे थे और धरना प्रदर्शन करते हुए काफी हंगामा किया था। देर शाम एकत्र होकर गांव सीतारामपुर पहुंचे। वहां पर दोनों पक्ष में जमकर पथराव, फायरिंग हुई। एक पक्ष से राजीव कुमार ने कृष्णकांत, चन्द्रकांत सहित बीस नामजद, चालीस अज्ञात के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। इनमें किसान नेता भी शामिल है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks