अभियान चलाने के दूसरे दिन फिर से हुआ मुख्य बाजारों में अतिक्रमण

अभियान चलाने के दूसरे दिन फिर से हुआ मुख्य बाजारों में अतिक्रमण

एटा – शासनादेश के अनुसार शहर में प्रतिदिन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। उसके बाद भी कोई नतीजा सामने नहीं आ रहा है। इसका मुख्य कारण है कि अधिकारियों द्वारा अभियान चलाए जाने के अगले ही पल मार्गों और बाजारों में अतिक्रमण की समस्या फिर से वैसी ही बनी हुई है। जैसे अभियान चलाने से पहले थी।

बीते दिन मंगलवार को प्रशासनिक और पालिका अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ शहर के मुख्य बाजार घंटाघर और बाबूगंज में अतिक्रमण अभियान चलाया था। अभियान के दौरान दुकानों के आगे नाले, नालियों पर रखे लोहे के तखत, टीनशैड और स्थायी निर्माण को जेसीबी के माध्यम से हटवा दिया गया था। अतिक्रमण अभियान चलाए जाने के अगले दिन बुधवार को दोनों ही मुख्य बाजारों में फिर से अतिक्रमण की स्थिति बिल्कुल वैसी ही हो गई जैसे अतिक्रमण अभियान चलाने से पहले थी।

लोगों ने दुकानों के आगे नाले, नालियों पर तखत आदि सामान रख कर फिर से अतिक्रमण कर सड़कों को घेर लिया। जिससे बिल्कुल भी प्रतीत नहीं हुआ कि एक दिन पहले मुख्य बाजारों में अतिक्रमण अभियान चलाया भी गया था। सब कुछ पहले जैसा ही हो गया। जिससे बाजारों में जाम की स्थिति बनी रही। लोगों को आवागन में भी उतनी ही परेशानी बनी रही जैसे अभियान से पहले थी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks