
जनपद एटा। आज दिनांक 26.05.2022 को शासन की मंशानुरूप "आजादी के अमृत महोत्सव" कार्यक्रम के तहत शहीदों के सम्मान में पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक स्थल पर राष्ट्रभक्ति के गीतों का वादन तथा पीएसी बैंड द्वारा राष्ट्रीय धुन बजाई गई। अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा द्वारा बताया गया कि शहीदों तथा उनके परिवारों के प्रति श्रद्धा भाव जगाने तथा समाज में सम्मान देने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। देश सेवा के लिए अपनी जान देने वाले शहीदों के प्रति लोगों को हमेशा सम्मान का भाव रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सिर्फ कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि हमें हमेशा देशभक्ति की भावना रखते हुए शहीदों के बलिदान का सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा सहित क्षेत्राधिकारी सदर/लाइन श्री राघवेंद्र सिंह राठौर, प्रतिसार निरीक्षक श्री हरपाल सिंह तथा अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।