ब्रेकिंग न्यूज़———
योगी सरकार के मंत्री समूहों के मंडल बदले गए।

10 जून से शुरू होंगे दूसरे चरण के निरीक्षण दौरे।
जून में 2 चरणों में होंगे मंत्रिसमूह के मंडलीय निरीक्षण।
पहले चरण में 10,11,12 जून में होंगे प्रभारी मंत्रियों के मण्डलीय निरीक्षण।
दूसरे चरण में 17,18,19 जून में होंगे मंडलो के स्थलीय निरीक्षण।
ऊर्जा एवं नगर विकास मन्त्री डॉ अरविन्द शर्मा को मिली अलीगढ़ मण्डल की जिम्मेदारी।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को सौंपी लखनऊ मण्डल की जिम्मेदारी।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को अयोध्या मंडल का प्रभार मिला।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक परखेंगे प्रयागराज मण्डल का विकास।
सुरेश खन्ना को मिला मेरठ मंडल का दायित्व।
धर्मपाल सिंह देखेंगे कानपुर मंडल की नब्ज।
नंदगोपाल गुप्ता ‘नंदी’ को झांसी मंडल का दायित्व सौंपा।
स्वतंत्रदेव सिंह को मिला सीएम का गृह मण्डल गोरखपुर।
आशीष पटेल को मिली सहारनपुर मंडल की जिम्मेदारी।
संजय निषाद को चित्रकूट मण्डल का प्रभार मिला।
राकेश सचान अब विंध्यांचाल मंडल देखेंगे।
बेबीरानी मौर्य को बस्ती मण्डल सौंपा गया।
जयवीर सिंह संभालेंगे पीएम का सियासी वाराणसी मंडल।
भूपेंद्र चौधरी आगरा मण्डल का निरीक्षण करेंगे।
योगेंद्र उपाध्याय को आजमगढ़ मंडल का प्रभारी मंत्री बनाया गया।
जितिनप्रसाद को पीतल नगरी मुरादाबाद मण्डल की कमान सौंपी।
अनिल राजभर अब देवीपाटन मण्डल दिखेंगे।
चौधरी लक्ष्मीनारायण को बरेली मंडल का दायित्व मिला।