पांच अमृत सरोवर के निर्माण पर 276 लाख खर्च होंगे”

“पांच अमृत सरोवर के निर्माण पर 276 लाख खर्च होंगे”

एटा : जिला पंचायत की बैठक में आय-व्यय का वार्षिक ब्यौरा पेश किया गया। अमृत सरोवर, मनरेगा आदि योजनाओं के विभिन्न मदों पर किए जाने वाले खर्च का बजट भी सदस्यों के सामने रखा गया। सभी प्रस्ताव करतल ध्वनि से पारित कर दिए गए।

शनिवार को जिला पंचायत सभागार में हुई बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा यादव मौजूद रहीं। संशोधित आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया गया। वर्ष 2021-22 में 3882.800 लाख रुपये आय तथा वर्ष 2022-23 के लिए 2596.840 लाख रुपये व्यय करने का प्रस्ताव रखा गया। इस वार्षिक योजना पर सभी सदस्यों ने अपनी मुहर लगा दी।
अपर मुख्य अधिकारी राहुल सिंह ने बजट ब्यौरा पेश किया। जिला पंचायत की 2022-23 की कार्य योजना पेश की गई। इसके तहत जनपद में पांच अमृत सरोवर का निर्माण जिला पंचायत कराएगी। इस पर 276 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
जिला योजना संरचना वर्ष 2022-23 के लिए जिला पंचायत विकास योजना का अनुमोदन किया गया। मनरेगा के तहत जनपद के आठ विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में 14,745.77 लाख का श्रम बजट तैयार किया गया है, जिसमें 58,568 परिवारों को अधिकतम रोजगार उपलब्ध कराते हुए 43,36,992 मानव दिवस सृजित करने की योजना बनाई गई। 8847.46 लाख श्रमांश पर 5898.31 लाख रुपये सामग्री व प्रशासनिक मद पर व्यय किए जाएंगे। पीएसी तक 331.5 लाख की लागत से नाला बनाया जाएगा।
प्रशासनिक अधिकारी योगेश कुमार जैन के सेवानिवृत्त होने पर रिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पद पर अनुभागीय मुख्य लिपिक सौरभ दुबे को प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त किया गया।
स्वास्थ्य विभाग, एआर कोआपरेटिव, अर्थ संख्यिकी विभाग, होमगार्ड, मनरेगा उपायुक्त, डीआईओएस, परियोजना निदेशक सहित तमाम अधिकारी मौजूद थे।
जिला पंचायत सदस्यों में कुलदीप कुमार, दुर्गेश कुमार, सुनीता, जितेंद्र पाल सिंह, पूनम यादव, रेशमा देवी, अनिल यादव, भूरी देवी, गजेंद्र सिंह, मुकेश, अमरलता, सुमनदेवी, अरविद, यशोदा, सुखेंद्र, विनोद यादव, विनीता, सोनी, गीता, महेंद्र सिंह, जुगेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, विक्रांत यादव, विनोद कुमार, प्रमोद यादव, रूबी कुमारी, शीला देवी आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks