पिलुआ में विधवा भाभी से दुष्कर्म, कराया गर्भपात

पिलुआ में विधवा भाभी से दुष्कर्म, कराया गर्भपात

एटा: पिलुआ थाना क्षेत्र में देवर ने शादी का झांसा देकर विधवा भाभी से दुष्कर्म किया। चेकअप कराने के बहाने गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने जेठ पर भी छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट पांच के खिलाफ दर्ज कराई है।

शुक्रवार शाम पीड़िता ने पुलिस को जानकारी दी कि अक्टूबर, 2020 में उसके पति की दुर्घटना में मौत हो गई थी। आरोप है कि पति की मौत के बाद देवर सनी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वह उसे चेकअप कराने के बहाने उसे अपने साथ ले गया और गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने जेठ राजकुमार पर भी छेड़छाड़ करने और जेठानी पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

एसओ पिलुआ दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत पुलिस अधिकारियों से भी की थी। शुक्रवार को पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर पर देवर सनी, जेठ राजकुमार, जेठानी सुशीला देवी तथा मुहल्ला के ही सौदान सिंह और उसके भाई प्रेमपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रथम ²ष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत होती है। फिलहाल पीड़िता द्वारा दर्ज कराए गए मामले की विवेचना की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks