अयोध्या श्री राम हॉस्पिटल के डॉक्टरों की तथा स्टाफ नर्स एवं हेल्परो की बदसलूकी

अयोध्या में जहां भव्य राम मंदिर निर्माण कार्य एवं राम मंदिर को देखने अयोध्या की धरती पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है शासन प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधाओं एवं उनकी सुरक्षा को लेकर नए-नए विकास कार्यों में निरंतर प्रगति कर रहा है वही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी के आदेशों का अवहेलना करना अयोध्या श्री राम हॉस्पिटल के डॉक्टरों की तथा स्टाफ नर्स एवं हेल्परो की बदसलू की मरीज एवं तीमारदारों के साथ बढ़ती ही जा रही है कुछ इस तरह की घटना आज एक महिला मरीज के साथ देखने को मिली,मरीज नंदनी उम्र 30 वर्ष निवास हरीयाणा जो अपने एक रिश्तेदार की शादी में आई हुई थी अचानक तबीयत खराब हो जाने के कारण उल्टी दस्त होने लगी तबीयत बिगड़ते देख रिश्तेदारों ने श्री राम हॉस्पिटल के इमरजेंसी मैं लगभग 8:00 बजे रात्रि को दिखाने लाये यहां के स्टाफ ने मरीज को एक पहले से मरीज के साथ एक बेड पर दो मरीजों को लिटा दिया व ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने बाहर का इंजेक्शन एक सादे पन्ने पर लिखकर लाने को दे दिया तीमारदार ने ₹250 की इंजेक्शन ला कर दिया इसके बावजूद मरीज को आराम नहीं मिल रहा था तो तीमारदार ने डॉक्टर से पुनः एक बार देख लेने को कहा तो डॉक्टर का कहना है कि आराम नहीं मिल रहा है तो मेडिकल कॉलेज ले जाओ ।अयोध्या के श्री राम हॉस्पिटल मे जब छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज को कर पाने में डॉक्टर असमर्थता जताते हैं और तुरंत रिफर करने की बात करते हैं यहाँ डॉक्टर कमीशन के लिए इतनी महंगी महंगी दवाइयां और इंजेक्शन बाहर की लिखेंगे तो गरीब आदमी को इलाज करा पाना संभव ही नहीं असंभव हो जाएगा कोई अभद्रता पूर्ण व्यवहार करना महिलाओं के लिए महिला स्टाफ नर्स का ना होना तथा महिलाओं को महिला स्टाफ नर्स के स्थान पर पुरुष वार्ड बॉय इंजेक्शन लगाते हैं ऐसे जिमेदार लोगो पर कड़ी कार्यवाही क्यो नही की जाती

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks