कोरोना के कहर से फिर थर्राया एटा शहर, प्रमुख शिक्षाविद देवर्षि जैन सहित जैन समाज में निकले चार पॉजिटिव ,सनसनी
एटा ! कोरोना संक्रमण के कहर से आज मंगलवार को एटा शहर फिर थर्रा उठा ! आज खास बात यह रही कि कोरोना के संक्रमण नें जैन समाज के चार लोगों को अपनी चपेट में लेकर जैन समाज की धडकनें बढा दीं ! प्राप्त विवरण के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण का शिकार फिलहाल शहीद भगत सिंह पार्क जी टी रोड के मुख्य गेट के निकट नगर पालिका की दुकानों में अपना ऑफिस संचालित करने वाले तथा बांस मंडी निकट सुभाष मूर्ति कोतवाली नगर क्षेत्र के मूल निवासी प्रमुख शिक्षाविद देवर्षि जैन सहित उनकी पत्नी श्रीमती जिनेन्द्र प्रभा जैन व उनके ऑफिस में कार्यरत नई बस्ती निकट जैन मंदिर निवासी सुदर्शन जैन हुऐ है जो वर्तमान में मेदांता हॉस्पीटल में कोरेन्टाइन रहकर उपचार करा रहे हैं ! तो जैन समाज के चौथे शिकार घटांघर स्थिति जैन मेडीकल स्टोर के संचालक नीरज जैन पुत्र दयाशकंर जैन निवासी निकट प्रमोद चित्रशाला मेहता पार्क रोड हुऐ हैं ! सूत्रों के अनुसार नीरज जैन इन दिनों फिरोजाबाद मे अपना उपचार करा रहे हैं ! ञातव्य हो कि गत सोमवार को नन्नूमल चौराहे निवासी त्रिमूर्ति किराना स्टोर के संचालक आशीष जैन भी कोरोना सक्रंमण के शिकार होकर कोविड-19 एल-1 हॉस्पीटल सीएचसी बागवाला में भर्ती हुऐ है तो वहीं उनके परिवारीजनों को कोरेन्टाइन कराया गया है ! कल के बाद आज जैन समाज पर टूटे कोरोना के कहर से समूचा शहर थर्रा गया है ! चहुंओर सनसनी का आलम है ! प्रशासन द्वारा आज निकले पॉजिटिव केसों से सन्दर्भित क्षेत्रों को हॉट स्पॉट घोषित करते हुए बैरीकेटिगं करा दी गयी है ! तथा आई डी एस पी द्वारा आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है