कटे हुए गले से बह रहा था खून, बीच सड़क पर जिंदा जल रही थी महिला, नजारा देख कांप गई लोगों की रूह 

Agra Crime: कटे हुए गले से बह रहा था खून, बीच सड़क पर जिंदा जल रही थी महिला, नजारा देख कांप गई लोगों की रूह 

आगरा के थाना खेरागढ़ क्षेत्र में बेहद ही दर्दनाक मामला सामने आया। यहां बीच सड़क पर जिंदा जलती हुई महिला को जिसने भी देखा, उसकी रूह कांप उठी। महिला का गला कटा हुआ था, घाव से खून बह रहा था।
महिला के अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस महिला को अस्पताल लेकर पहुंची
ताजनगरी आगरा के थाना खेरागढ़ क्षेत्र में बीच सड़क पर एक महिला खून से लथपथ आग की लपटों से घिरी चीखती-चिल्लाती मिली। महिला को इस हालत में देख कर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को सीएचसी खेरागढ़ पहुंचाया, लेकिन गंभीर हालत होने पर चिकित्सकों ने आगरा इमरजेंसी रेफर कर दिया। महिला को जिंदा जलाने की घटना की जानकारी पर पुलिस के आलाधिकारी पहुंच गए और मामले की जांच पड़ताल में जुट गए।

खेरागढ़ क्षेत्र के भिलावली रोड का मामला
घटना थाना खेरागढ़ क्षेत्र के भिलावली रोड की हैं। बीती रात्रि करीब ग्यारह बजे राहगीरों ने एक जलती हुई महिला को सड़क पर आग की लपटों के बीच तड़पते देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और आग को बुझाकर महिला को उपचार को भेजने लिए एंबुलेंस मंगाई। महिला का गला भी कटा हुआ था, आग की लपटों के बीच महिला तड़प रही थी। करीब आधे घंटे तक महिला एम्बुलेंस के इंतजार में बीच सड़क पर ही दर्द से तड़पती रही।

एसएन मेडिकल कॉलेज में कराई गई भर्ती
काफी देर बाद पहुंची एम्बुलेंस से पुलिस ने महिला को सीएचसी खेरागढ़ भेजा, लेकिन गंभीर हालत होने के कारण खेरागढ़ सीएचसी से महिला को आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। महिला बोल नहीं पा रही थी, जिसके कारण अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। महिला मध्य प्रदेश की बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंच गई और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
जांच में जुटे पुलिस अधिकारी
मामले की गंभीरता को समझते हुए एसपी पश्चिम आगरा देहात सत्यजीत गुप्ता और सीओ खेरागढ़ महेश कुमार रात्रि में ही मेडिकल कॉलेज आगरा पहुंच गए और महिला के बारे में जानकारी लेने में जुट गए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks