थाना कोतवाली देहात में दाखिल लावारिस वाहनों की नीलामी

एटा।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती स्नेहलता के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर तथा थानाध्यक्ष कोतवाली देहात के नेतृत्व में दिनांक 24.05.2022 को समय 10:00 एसडीएम सदर व क्षेत्राधिकारी सदर एवं थानाध्यक्ष कोतवाली देहात की उपस्थिति में थाना परिसर कोतवाली देहात में लावारिस/वाहनों की नीलामी की जाएगी। जिसमें-
- स्प्लेंडर– 02
- पैशन प्रो – 01
- यामाहा – 01
4.पल्सर – 02
5.सुपर सिटी टीवीएस–01
6.युनिकोर पावर– 1
की नीलामी की जाएगी।
अतः सर्व संबंधित को सूचित किया जाता है कि आयोजित होने वाली नीलामी में अधिक से अधिक संख्या में उपरोक्त निर्धारित तिथि पर थाना कोतवाली देहात पहुंचकर नीलामी की प्रक्रिया में प्रतिभाग करें।