अवैध कब्जे हटवाकर डलवाया चकमार्ग

अवैध कब्जे हटवाकर डलवाया चकमार्ग

एटा।जलेसर विकास क्षेत्र के गांव काजीपुर बदनपुर में लंबे समय से अवैध कब्जे के शिकार चकमार्ग से मंगलवार को तहसीलदार ने अवैध कब्जे हटवाकर चकमार्ग डलवाया।
गांव काजीपुर बदनपुर में लंबे समय से चकमार्ग से कब्जे हटाने की मांग स्थानीय ग्रामीणों द्वारा की जा रही थी। चकमार्ग पर गांव के ही कुछ काश्तकारों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। मंगलवार को तहसीलदार राकेश कुमार त्यागी पुलिस व राजस्व टीम के साथ काजीपुर बदनपुर पहुंचे तथा चकमार्ग से अवैध कब्जे हटवाकर कब्जामुक्त कराया।
तहसीलदार राकेश कुमार त्यागी ने बताया कि चकमार्ग से अवैध कब्जे हटवाने की शिकायत मिली थी। काश्तकारों की भूमि को पैमाइश करा कर चकमार्ग पर मनरेगा के तहत मिट्टी डलवाकर अवैध कब्जों से मुक्त करा दिया गया है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks