विभिन्न मामलों में वांछित 15000 रूपये का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

एटा—थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, विभिन्न मामलों में वांछित 15000 रूपये का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार जनपद में कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री कालू सिंह के कुशल नेतृत्व में वारंटी/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न मुकदमों में वांछित तथा 15000 रूपये के इनामिया अभियुक्त गुड्डू बंजारा पुत्र अल्ली निवासी भोपतपुर थाना निधौली कलां एटा को आज दिनांक 14.05.2022 को समय करीब 07.00 बजे मुखबिर की सूचना पर गोलाकुँआ चौराहा थाना बागवाला एटा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

  1. गुड्डू बंजारा पुत्र अल्ली निवासी भोपतपुर थाना निधौली कलां जनपद एटा।

अपराधी का आपराधिक इतिहास

  1. मुअसं- 249/2018 धारा 379,411 भादवि० थाना बागवाला एटा
  2. मुअसं- 254/2018 धारा 379,411 भादवि० थाना बागवाला एटा
  3. मुअसं- 257/2018 धारा 147,148,149,307 ( पु०मु ०) भादवि० थाना बागवाला एटा
  4. मुअसं- 319/2018 धारा 323,379,411 भादवि थाना निधौली कलां एटा

गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण

  1. उ०नि० किशोरीलाल मीना
  2. उ०नि० दिनेश सिंह
  3. उ०नि० चन्द्रपाल शर्मा
  4. का० अनिकेत कुमार
  5. का० उधम सिंह
  6. का० नीरज कुमार
  7. म०का० ज्योति
  8. म०का० निधि मलिक
  9. म०का० राधा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks