मिर्जापुर के मंडलीय अस्पताल में गर्भवती से रेप, सफाईकर्मी ने वॉशरूम में की घिनौनी वारदात

मिर्जापुर के मंडलीय अस्पताल में गर्भवती से रेप, सफाईकर्मी ने वॉशरूम में की घिनौनी वारदात

मिर्जापुर के मंडलीय अस्पताल में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां भर्ती गर्भवती महिला के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया है। सफाईकर्मी ने वॉशरूम में गर्भवती महिला का रेप किया है।मामला सामने आते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपित सफाईकर्मी पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जाता है कि लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय गर्भवती महिला सात मई को मंडलीय अस्पताल में भर्ती हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि वह रात में बाथरुम गई थी। इसी दौरान सफाईकर्मी भी अंदर आ गया और जबरन दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद धमकी देते हुए फरार हो गया।

डरी सहमी महिला ने उस वक्त किसी से कुछ नहीं कहा। दो दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर घर पहुंची तो मंगलवार को पति को आपबीती सुनाई। इसके बाद पति ने मामाले की जानकारी पुलिस को दी।जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में वारदात की खबर मिलते ही सनसनी फैल गई।

सूचना पर डीएम, एसपी व एएसपी भी अस्पताल पहुंचे। अऩ्य लोगों से घटना की जानकारी ली। खुद मौके का मुआयना किया। महिला के पति की तहरीर पर सफाईकर्मी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई। बुधवार की सुबह सफाईकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया।

मंडलीय अस्पताल में पहले भी हुईं घटनाएं

मंडलीय अस्पताल में दुष्कर्म की यह पहली घटना नहीं है। इसके पूर्व भी महिला मरीज के साथ छेड़खानी की घटना हो चुकी है। कुछ महीने पूर्व एक सफाईकर्मी सीसीयू वार्ड में भर्ती महिला मरीज को पेशाब की नली लगाने के लिए कमरे में घुस गया था। सफाईकर्मी ने महिला के साथ छेड़खानी की थी। जिस पर पीड़िता के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा व तोड़फोड़ किए थे। सीएमएस के समझाने पर मामला शांत हुआ था। अस्पताल प्रशासन ने सफाईकर्मी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे हटा दिया था।

मंडलीय अस्पताल में इस तरह की घटना से मरीज भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। जबकि अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी भी है। इसके बावजूद भी घटनाएं हो रही है। अस्पताल चौकी की पुलिस अस्पताल परिसर में रात गश्त नहीं करती है। जिससे अस्पताल में घटनाएं बढ़ रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks