कोतवाली क्षेत्र के गांव राजूपुर में होली दहन के निकट ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हडकंप मच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली में तलब किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव राजूपुर में स्थित होली दहन की भूमि के निकट ग्राम समाज की भूमि है। भूमि पर गांव के सतीश कुमार की कूड़ी, बटोले रखे हैं। वह वर्षों से उस भूमि पर काबिज है। ग्रामीणों ने मंदिर बनाने के लिए ग्राम समाज की भूमि पर एक राय होकर बुनियाद भरने का काम शुरू किया तो भूमि पर काबिज सतीश कुमार सामने आ गए। ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा करने की नियत से बुनियाद भरने को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए।