यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत,पीएम मोदी और सीएम योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक सड़क हादसे की दिल दहला देेने वाली खबर सामने आई है।यहां नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे में 7 लोगों की मौत की खबर है।जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्चा भी है।सड़क हादसा इतना भीषण था कि वैगन आर कार और अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए।हादसे में कार में सवार तीन पुरुष, तीन महिला और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।यह घटना माइल स्टोन 68 के पास की है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार गांव बहादुरपुर निवासी लल्लू गौतम, उनके पुत्र राजेश, श्री गोपाल गौतम, संजय, संजय की पत्नी निशा, लल्लू की पत्नी छुटकी, राजेश की पत्नी नन्दनी, संजय के पुत्र धीरज और कृष कार में सवार थे।ये सभी लोग आगरा से नोएडा की तरफ जा रहे थे।ये लोग मूलरूप से हरदोई के संडीला क्षेत्र के गांव बहादुरपुर के रहने वाले थे। वहां शादी समारोह में गए थे।शनिवार की सुबह नोएडा वापस लौट रहे थे। सुबह करीब पांच बजे इनकी कार यमुना एक्सप्रेस-वे पर माइलस्टोन 68 के पास अज्ञात वाहन से टकरा गई।हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।हादसे में कुल साल लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है।जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सड़क हादसे में लल्लू गौतम, संजय, संजय की पत्नी निशा, लल्लू की पत्नी छुटकी, राजेश, राजेश की पत्नी नन्दनी, संजय के पुत्र धीरज की मौत हो गई है। श्रीगोपाल और हर्ष घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी है। एसपी देहात श्रीशचंद्र ने बताया कि कार अज्ञात वाहन से टकराई है। क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन से हटवाकर आवागमन सुचारू करा दिया गया है। हादसे का कारण नींद की झपकी हो सकती है। घटना की जांच की जा रही है।

7 लोगों की मौत पर पीएम मोदी ने जताया दुख

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दुख जाया है।पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुई सड़क दुर्घटना हृदयविदारक है।इस हादसे में जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं

सीएम योगी ने जताया दुख

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा कि मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks