
चर्चित जिले के एडिशनल एस पी छह दिनों से हैं लापता.. आला अफसरों को लिखा पत्र.. मुझे हटा दिया जाये..जिले में ड्यूटी करने में हूँ असमर्थ..!”
सोशल मीडिया पर फैली अफवाह तो प्रतापगढ़ के एडिशनल एस पी ने वीडियो जारी कर दी सफाई।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने वीडियो जारी कर अपने खिलाफ सोशल मीडिया पर फैलायी जा रही अफवाह का किया खंडन।
“दांत सम्बन्धी बीमारी का इलाज कराने गये एडिशनल एस पी डाक्टरों की सलाह पर घर मे कर रहे स्वास्थ्य लाभ।”
“आला अफसरों से अनुमति के बाद इलाज कराने गये हैं अपर पुलिस अधीक्षक।”
सोशल मीडिया पर एडिशनल एस पी को छह दिनों से बता दिया गया लापता।
पत्र की अफवाह —डीजीपी दफ्तर में एडिशनल एस पी ने पत्र लिखकर कहा–“मुझे हटाया जाये ..मैं प्रतापगढ़ जिले में ड्यूटी करने में हूँ असमर्थ!”
आखिर किस साजिश के तहत पुलिस अफसर के बाबत सोशल मीडिया पर फैलायी जा रही अफवाह!
क्या प्रतापगढ़ में किसी अफसर की पोस्टिंग न चाहने वाले फैलाते हैं अफवाह !
जिले की छवि धूमिल करने और अफसरों पर मानसिक प्रेशर बनाने की मंशा से तो नही फैलायी गयी अफवाह!
जांच के बाद अफवाह फैलाने वालों पर कार्यवाही की है जरूरत!