आइशोलोशन वार्ड में उपचार के अभाव में कोरोना संदिग्ध की मौत

बड़ी लापरवाही : आइशोलोशन वार्ड में उपचार के अभाव में कोरोना संदिग्ध की मौत , ए डी स्वास्थ्य को निरीक्षण के बाद भी नहीं जानकारी , बोले मामले की होगी जांच

एटा जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के, मोहल्ला मारहरा गेट निवासी 45 वर्षीय संजीव वार्ष्णेय की आज एटा के जिला चिकित्सालय स्थित आइसोलेशन वार्ड में मौत हो गई।वह दवा का व्यवसाय करत्ता था।

ए डी को नहीं लगी कोरोना संदिग्ध की मौत की भनक

आज अलीगढ़ मंडल के ए डी स्वास्थ्य डा एन पी सिंह ने प्रातः 9 45 पर जिला चिकित्सालय में ओपीडी आदि स्थानों का निरीक्षण किया गया किंतु जिला चिकित्सालय के आइशोलोशन वार्ड में अंकित संजीव वार्ष्णेय की मौत के समय के अनुसार उसकी मौत 10 बजे हुई उस समय जिला चिकित्सालय में एडी भी मौजूद थे किंतु किसी को मौत की खबर तक न लगी।जबकि संजीव की मौत की खबर प्रातः काल की है। उसे श्वास लेने में परेशानी होती रही और वार्ड में कोई भी कर्मचारी के न होने के कारण उसे उपचार नहीं मिल सका ।

मौत की खबर छुपाने की होगी जाँच
ए डी स्वास्थ्य ने फोन पर वार्ता करने पर बताया कि निरीक्षण के दौरान उन्हें किसी भी कोरोना संदिग्ध की आइशोलोशन वार्ड में मौत होने की कोई जानकारी नहीं दी गई। जो कि उन्हें देनी चाहिए। साथ ही सीएम एस द्धारा मौत का सही समय न बता पाने एवं वैन्टीलैटर होने के बाद भी उसे वैन्टीलैटर पर न रखने के सबाल पर उन्होंने कहा कि मौत के समय व उपचार में लापरवाही तथा घटना छिपाने की जांच करायी जायेगी। मुख्य चिकित्साधिकारी अजय अग्रवाल ने प्रकरण की जांच कराने एवं सीएमएस से बात न हो पाने की बात कही है उन्होंने कहा कि बात होने पर सही जानकारी दे दी जायेगी।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks