हमारा असली मिशन है महिलाओं,छात्राओं को सुरक्षित रखना

हमारा असली मिशन है महिलाओं,छात्राओं को सुरक्षित रखना।
(कोतवाल अलीगंज सी0पी0 सिंह)
मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियों मिशन के तहत उत्तर प्रदेश सरकार बहुत गम्भीर है,मुख्यमंत्री योगी जी ने समस्त पुलिस विभाग के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि महिलाओं की सुरक्षा, छात्राओं की सुरक्षा हमारी सरकार की प्राथमिकता है, अगर इस मिशन में किसी भी तरह की शिकायत सम्बंधित क्षेत्रों से मिलती है, तो वहां के अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।मिशन शक्ति और एन्टी रोमियों मिशन की जानकारी देने के लिए स्थानीय जनता इंटर कॉलेज के सभागार में अलीगंज कोतवाली के कोतवाल छत्तर पल सिंह द्वारा वहां उपस्थित छात्राओं कॉलेज स्टाफ को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति और एन्टी रोमिओं मिशन की कामयावी तभी सम्भव है जब आप सभी इन लोगो की हरकतों की सटीक जानकारी बिना किसी डर के स्थानीय पुलिस को उपलब्ध कराएंगे।सरकार की नीति है, कि प्रदेश में महिलाओं के साथ अभद्रता करने वाले,कालेजों के रास्तों पर आने वाली हमारी पढ़ने जाने वाली बेटियों छात्राओं,के साथ यदि कोई भी मनचला व्यंग कसता है या अश्लील बातें करता है,तो उसको ऐसा सबक सिखाया जाए कि भविष्य में वो क्या उसकी सात पीढियां भी किसी महिला,छात्रा के साथ कोई छींटाकसी करने की हिम्मत कर सके।हमारा असली मिशन यही है कि हम आपको सुरक्षित रखें।अंत मे कोतवाल सीपी सिंह ने उपस्थित छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि आपसे रास्ते मे यदि कोई छींटा कसी करे तो उससे डरे नहीं उसकी सूचना तुरन्त हमको हमारे स्टाफ को दे,ताकि उनको सबक सिखाया जा सके,अन्यथा की स्थिति में ऐसे लोग पुनः ऐसी हरकतें करने से नही चूकेंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks