मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें उ0प्र0 शासन श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी 06 मई को एटा में

माननीय मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें उ0प्र0 शासन श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी 06 मई को एटा में

एटा। माननीय मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें उ0प्र0 शासन श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी दिनांक 06 मई 2022 शुक्रवार को प्रातः 10.30 बजे लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन एटा पर पधारेगें तदोपरान्त 10.56 बजे कोविड कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर का निरीक्षण कर 11.30 बजे कलैक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्याें एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेगें। 02.45 से 04.30 तक एटा शहर की निर्माणाधीन सीवर लाइन, निराश्रित गोवंश-गौशाला का निरीक्षण, अमृत सरोवर के शुभारंम तथा ग्राम/चौपाल में प्रतिभाग कर रात्रि विश्राम निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग पर करेंगे। उक्त जानकारी निजी सचिव गन्ना विकास एवं चीनी मिले उ0प्र0 शासन द्वारा दी गयी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks